Home Uttar Pradesh News Meerut फ्लाइंग ऑफिसर बनी बेटी प्रियांशु दलाल, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

फ्लाइंग ऑफिसर बनी बेटी प्रियांशु दलाल, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

0
फ्लाइंग ऑफिसर बनी बेटी प्रियांशु दलाल, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: उपलेहडा के किसान की बेटी प्रियांशु दलाल ने फ्लाइंग अफसर बनकर मेरठ का नाम रोशन किया। आज शनिवार को प्रियांशु का अपने गांव आने पर ढोल नगाडों से जोरदार स्वागत किया गया।

एनआईटी सूरत से बीटैक करने के बाद 25 वर्षीय प्रियांशु दलाल ने शुक्रवार को बैंगलोर में पास आउट परेड कर फ्लाइंग अफसर का तबका पहना। उपलेहडा के किसान संजय कुमार की बेटी प्रियांशु दलाल हाईस्कूल व इंटर में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया था।

22 2 e1687623980755

आज शनिवार को गांव की बेटी फ्लाइंग अफसर बनकर अपने गांव पहुंची तो गांव के लोगों का सीना चौडा हो गया। प्रियांशु का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उसके पिता व माता ने उसको गले लगाया।

23 2 e1687623936805

प्रियांशु दलाल के चाचा जितेंद्र प्रधान ने बताया कि एअरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बनने के लिए वह अपने माता पिता को प्रेरणास्रोत मानती है। उनका कहना है कि गांव की बेटी फ्लाइंग अफसर बनी इससे और गांव की बेटियां प्रेरणा लेंगी।