Home Uttar Pradesh News Bijnor पेड़ पर लटका मिला दूल्हे के भाई का शव हत्या की आशंका

पेड़ पर लटका मिला दूल्हे के भाई का शव हत्या की आशंका

0
पेड़ पर लटका मिला दूल्हे के भाई का शव हत्या की आशंका
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्ट को परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी टीम |

मंडावर/बिजनौर: कोतवाली नगर में धर्मनगरी चंदपुरी मार्ग पर दूल्हे के भाई का शव एक पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं नूरपुर में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या कर ली है।

मंडावर के गांव मोहम्मदपुर देवमल उर्फ इनामपुर से निवासी वीर सिंह सैनी के पुत्र पवन की बारात शुक्रवार को कोतवाली नगर के गांव धर्मनगरी में आई थी। पुलिस के मुताबिक पवन की चढ़त के दौरान वीर सिंह का छोटा पुत्र नितिन 20 वर्ष व अपने दोस्तों के साथ शरारत कर रहा था।

इस दौरान नितिन व उसके पिता वीर सिंह सैनी में काफी नोकझोक हुई थी। जिसके चलते नितिन शादी से कहीं चला गया था। शनिवार की सुबह नितिन का शव धर्मनगरी व चंदपुरी मार्ग पर एक आम के बाग के पास स्थित एक पेड़ पर उसकी ही शर्ट से लटा मिला।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने नितिन की हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि वह आत्महत्या नही कर सकता है। नितिन दिल्ली में पेंटर का कार्य करता था जो अपने भाई की शादी में शामिल होने अपने घर आया था।

नूरपुर: क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के परिजन एक वैवाहिक कार्यक्रम में गये हुए थे। इस दौरान घर में अकेले युवक गृहक्लेश के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा तीन वर्षीय बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया।

‘मृतक युवक के भाई की बारात गांव धर्मनगरी आई थी। इस दौरान युवक ने काफी शराब पी रखी थी। चढ़त के दौरान युवक अपने साथियों के साथ हंगामा कर रहा था तो पिता ने उसको डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली है।’
-राजेश सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिजनौर।