Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

युवक की तीन टुकड़ों में मिली लाश, मृतक के हाथ पर लिखा है यह नाम

  • प्लास्टिक की बोरी में भरकर प्लाट में फेंका, हाथ पर लिखा है सुहेल
  • युवक की तीन टुकड़ों में लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की लगी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज शुक्रवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में एक युवक के शव को प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे में भरकर खाली प्लाट में डाला गया है। सुबह राहगीरों ने प्लाट में एक बोरी देखा फिर उसे खोलकर देखा तो उसमे युवक था। इसके बाद लोहिया नगर थाना पुलिस को मौके पर बुलाया।

पुलिस के मुताबिक गार्डन में शुक्रवार सुबह एकअज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे में भरकर खाली प्लाट में डाला गया है। सुबह राहगीरों ने प्लाट में बोरी पड़ी देखकर उसे खोला तो उसके अंदर तीन टुकड़ों में युवक की लाश थी। लाश की गर्दन, घड़ और पैर तीनों अलग-अलग हिस्से में थे और लाश के सीधे हाथ पर सोहेल लिखा है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र 23 साल है और देखने से लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसके शरीर को काटा गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img