जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: एक बैंक कर्मी का शव सड़क किनारे मिलने के एक माह बाद भी मामले में पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं होने पर मामले में परिजनों ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर खुलासे की माग करते हुए थाने पर धरना दे दिया पुलिस ने पांच दिन में खुलासे की बात कही जिसके बाद मृतक के परिजन शांत हुए।
बीते 22 दिसंबर 2020 को स्टेट बैंक कर्मी राहुल(35) वर्ष पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम बनखला थाना कोतवाली देहात बैंक से ड्यूटी कर अपने घर के लिए करीब 6 बजे निकला था।नहटौर किरतपुर मार्ग पर रात्रि लगभग 12 बजे गस्त के दौरान 112 डायल पुलिस को राहुल का शव सड़क किनारे पानी के गडढे में मृत अवस्था में पडा़ मिला।सूचना पर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी देहात संजय सागर, सीओ धामपुर अजय अग्रवाल मौके पर पंहुचे घटना की जांच करते हुए तत्कालीन कोतवाल सत्य प्रकाश को दिशा निर्देश दिए थे।
पुलिस ने मामले में अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने पर घटना की खुलासे की मांग को लेकर सैकड़ों की तादाद में किसान नेता व मृतक के पीड़ित परिजन शुक्रवार को ग्रामीण रिंकू, राकेश, जयपाल, रोहिताश, नरदेव, देवेंद्र, कोशन्द्र, विजेंदर, सुशील, राम बहादुर, जाकिर, शमशाद, कपिल, मोनू, लवी, मां उषा, पत्नी नेहा, बहन बीना व रीना, बच्ची कीर्ति तथा शकुंतला, विमला, उषा, विजेश, दुलारी, तारो देवी, कुसुम आदि महिला और पुरुष थाने पंहुचे और हंगामा करते हुए थाने में अंदर धरने पर बैठ गए। घटना के खुलासे की मांग पर अड़ गए पुलिस ने मृतक के परिजनों को पांच दिन का खुलासे का आश्वासन जिसके बाद धरने पर बैठे लोग शांत होकर चले गए।

