Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

हापुड़ विस्फोट में मृतकों की संख्या पहुंची 13

  • मालिक समेत दो गिरफ्तार, 10 सदस्यीय जांच समिति गठित
  • प्लास्टिक की बंदूक के कारतूस बन रहे थे
  • 20 घायलों में सात लोग सफदरजंग में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/हापुड़: धौलाना स्थित रुही इलेक्ट्रिक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे कुर्बान ने दम तोड़ दिया। प्लास्टिक की बंदूक के कारतूस में भरने वाले सोडियम के कारण हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर तेरह हो गई है। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री मालिक दिलशाद और संचालक वसीम को गिरफ्तार कर लिया है जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम ने विस्फोट की जांच के लिये 10 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

धौलाना की फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर एसपी हापुड़ दीपक भुकर ने बताया कि विस्फोट में एक और घायल कुर्बान निवासी शाहजहांपुर ने दम तोड़ दिया है। वहीं, फैक्ट्री संचालक वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है वो भी झुलसा हुआ है। जबकि मालिक दिलशाद की तलाश में टीम गठित करके दबिशें दी जा रही है। देर रात उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

01 5

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 20 लोग घायल हैं जिनको मेरठ मेडिकल कालेज, गाजियाबाद और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित समस्त फैक्ट्रियों की गहन स्थलीय जांच के लिए जिला अधिकारी मेधा रूपम के द्वारा 10 सदस्य संयुक्त जांच समिति गठित की गई।

इस टीम में उपजिला अधिकारी धौलाना, पुलिस क्षेत्राधिकारी धौलाना, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हापुड़ उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र हापुड़, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हापुड़ एवं गाजियाबाद सहायक निदेशक कारखाना गाजियाबाद क्षेत्र गाजियाबाद, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी हापुड़, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण क्षेत्र धौलाना, उपायुक्त वाणिज्य कर हापुड़ सहायक श्रम आयुक्त हापुड़ शामिल है।

02 5

गठित समिति को संयुक्त रूप से औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने के लिये कहा गया है। डीएम ने कहा कि सभी फैक्ट्रियों की जांच की जाए कि वे नियमों का पालन कर रही हैं कि नहीं। जिलाधिकारी ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 10 फैक्ट्रियों पर ताला लगा मिला। एक फैक्ट्री मौके पर खाली पाई गई।

04 5

दो इकाइयां निर्माणाधीन मिली। आठ फैक्ट्रियों को मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए नोटिस जारी किए गए। प्लॉट संख्या एफ-5 औद्योगिक क्षेत्र मसूरी गुलावठी रोड का निरीक्षण किया गया। जहां मौके पर इंडस्ट्री में लोहे की जाली बनाने का कार्य होता मिला। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम भी उपस्थित थी। लोहे की जाली के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि यह कार्य रोबिन यादव द्वारा कराया जा रहा है।

05 5

जबकि उक्त प्लॉट सुमनलता जैन के पक्ष में 30 जुलाई 2021 को अनुमोदित उत्पादन प्लास्टिक मोल्डिंग का उत्पादन करने के लिए आवंटित है। उक्त द्वारा लीड की शर्तों के अंतर्गत यूपी सोडा से किराए पर लेन-देन के पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। इंडस्ट्री द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी प्राप्त नहीं किया गया है। इंडस्ट्री द्वारा मान्यता के संबंध में कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा मानकों के विरुद्ध संचालित किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है।

संक्रमण से बचाने के लिये हाई एंटीबायोटिक दवा

मेरठ: हापुड़ के धौलाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से घायल हुए लोगों में तीन मरीज 90 फीसदी से अधिक झुलसे हुए हैं और उनके लिये मेडिकल कालेज में अत्यधिक ध्यान दिया जा रहा है। तीनों मरीजों के लिये एक्सपर्ट डाक्टर लगाये गए हैं। मेडिकल कालेज के बर्न विभाग की डाक्टर कनिका सिंगला ने बताया कि तीन मरीजों को हाई एंटीबायोटिक दवा दी जा रही है ताकि दो खास तरह के बैक्टीरिया हमला न कर सकें।

इनका शरीर 90 फीसदी से ज्यादा जला हुआ है। इनको संक्रमणमुक्त रखने के लिए विशेष कमरों में रखा गया है। एक मरीज 60 प्रतिशत झुलसा हुआ है। इसमें भी संक्रमण का खतरा है। इन मरीजों के पास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। एक मरीज 15 प्रतिशत झुलसा है। अन्य लोगों की स्थिति ठीक है। जिन मरीजों को भर्ती किया गया है उस कमरे में लगा एसी खराब हो गया था, जिसे ठीक कर लिया गया है। एक्सपर्ट डाक्टरों को इलाज के लिये लगाया गया है। प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि मरीजों के उपचार के लिए मेडिसिन, सर्जरी के साथ ही प्लास्टिक सर्जन को भी लगाया है।

प्लास्टिक सर्जनों ने देखा गंभीर झुलसे लोगों को

मेरठ: मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भर्ती नौ मरीजों में चार गंभीर रूप से झुलसे लोगों की हालत को देखते हुए उनको सफदरजंग में शिफ्ट किया जा सकता है। रविवार को गंभीर रूप से झुलसे लोगों के इलाज की जानकारी डीएम हापुड़ मेधा रूपम ने भी ली। मेडिकल कालेज के प्लास्टिक सर्जन ने भी मरीजों को देखा और कहा कि अत्यधिक गंभीर चार लोगों की हालत ऐसी नहीं है कि उनकी सर्जरी की जा सके।

परिवार की आर्थिक सहायता को उठे हाथ

हापुड़: जनपद की फैक्ट्री की घटना पर श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष/राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण, अध्यक्ष दर्जा स्तर राज्यमंत्री पं. सुनील भारद्वाज भराला ने धौलाना में हुए फैक्टी में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। भारतीय किसान भारतीय किसान यूनियन भानू का प्रतिनिधिमंडल ने इंडस्ट्रियल एरिया खिसरा धौलाना में केमिकल फेक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए परिजनों से मुलाकात की और मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने का आग्रह किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img