Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

  • मीतली में प्रस्तावित है मेडिकल कॉलेज
  • जानता वैदिक कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रस्ताव के बाद शुरू हुआ विवाद

जनवाणी संवाददाता

बागपत: मीतली में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और मीतली में ही कॉलेज के निर्माण की मांग की है। डीएम ने मतस्य विभाग की एनओसी मांगी है।
पिछले चार वर्षों से मीतली में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। उस ज़मीन को राजस्व विभाग के नाम भी कर दिया गया। ग्राम पंचायत की ओर से कॉलेज के निर्माण का प्रस्ताव भी किया गया। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

जनता वैदिक कॉलेज की प्रबंध समिति ने 96 बीघा जमीन मेडिकल कॉलेज के लिये दान में देने का प्रस्ताव डीएम को दे दिया है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर मीतली में माह पंचायत हुई थी। जिसमे मीतली में ही कॉलेज का निर्माण कराये जाने की बात कही गई थी। साथ ही इस प्रकरण के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनायी गई थी।

यह कमेटी शुक्रवार को डीएम अस्मिता लाल से मिली और मेडिकल कॉलेज का निर्माण मीतली में ही कराने की माँग की। उन्होंने कहा कि मीतली में जब पहले ही इसकी प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी जगह नहीं बनना चाहिए।

डीएम ने कमेटी को मतस्य विभाग से एनओसी लाने की कहा। कमेटी ने चेतावनी दी कि अगर दूसरी जगह मेडिकल कॉलेज गया तो आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान चेयरमैन ठाकुर प्रदीप सिंह, सपा नेता बिल्लू प्रधान, भाकियू ज़िला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर, जितेंद्र प्रमुख, देवेंद्र प्रमुख, इन्द्रपाल प्रधान, रमेश कुशवाह, अजयवीर प्रधान आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img