Home Uttar Pradesh News Shamli गन्ना मूल्य और भुगतान के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

गन्ना मूल्य और भुगतान के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

0
गन्ना मूल्य और भुगतान के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
  • किसान यूनियन की सीएम आवास पर प्रदर्शन की चेतावनी
  • डीएम के माध्यम से पांच सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सोमवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित चौधरी के नेतृत्व में यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि प्रदेश की अधिकतर गन्ना मिल चालू हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गाय जबकि पंजाब ने 380 का रेट कर दिया है।

न ही, अभी तक पेराई सत्र 2021-22 का बकाया भुगतान हुआ है। जबकि सरकार ने 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था। वर्ष 2017 के चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने की मांग की है। साथ ही, विद्युत मीटरों का विरोध करते हुए कहा कि किसान को मुफ्त बिजली दिए जाने के बजाय सरकार किसानों की ट्यूबवैलों पर विद्युत मीटर लगवा रही है। रबी फसलों की बुवाई के सीजन में किसान डीएपी उर्वरक की कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं।

आवारा पशु आलू, गेहूं, चना, सरसों की फसलों को बर्बाद करे हैं। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। इसी तरह अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसान यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।