Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

देव प्रकरण: 26 दिन बाद भी काठगोदाम पुलिस के हाथ खाली..

जनवाणी संवाददाता |

हल्द्वानी: 26 दिन बीत जाने के बाद भी काठगोदाम पुलिस शेरवुड कॉलेज के छात्र देव के साथ हुई मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। जबकि मारपीट से जुड़े साक्ष्य (वीडियों फुटेज) देव के परिजन पुलिस को उपलब्ध करा चुके है। इन फुटेजों में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह अराजक तत्व देव की बुरी तरह से पिटाई कर रहे है। पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते देव से मारपीट करने वाले तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

यहां बता दें कि शेरवुड कॉलेज के छात्र देव के साथ काठगोदाम-नैनीताल रोड़ पर बीते 9 अगस्त 2024 को अराजक तत्वों द्वारा उस समय मारपीट की गयी जब वह भुजियाघाट में अपने किसी सहपाठी के जन्मदिन की पार्टी से वापस अपनी कार से घर आ रहा था। अराजक तत्वों द्वारा देव के साथ की गयी मारपीट से डरे सहमे देव ने अगले दिन 10 अगस्त को अपने दमुवाढुंगा स्थित आवास पर फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया था, देव के परिजन जब देव को ढूढ़ते हुये दमुवाढूंगा स्थित आवास पर पहुचे तो देव उन्हें पंखे से लटका हुआ मिला था।

इकलौटे बेटे देव की मौत से बदहवास पिता देव के साथ हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जब एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा से मिले तब जाकर काठगोदाम पुलिस इस मामले को लेकर कुछ संजीदा हुयी, और पुलिस ने जैसे तैसे चार आरोपियों में शामिल एक आरोपी रेहान को उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसके बाद काठगोदाम पुलिस फिर से सुस्त पड़ गयी।

देव के साथ मारपीट में शामिल अर्फराज नसीम, कृष्ण व तनिष्क अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर खुली हवा में सांस ले रहे है। जबकि इस मामले में काठगोदाम थाने में दर्ज एफ.आई.आर में बी.एन.एस की धारा 115, 108, 309 (4), 324(2), 351(3) और 352 के तहत हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इधर इस बावद जब इस केस के जांच अधिकारी मनोज कुमार से मोबाइल पर संर्पक साधा गया तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img