Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: देवी अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय शासक थी : प्रह्लाद पटेल

जनवाणी संवाददाता 

सहारनपुर: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय शासक थी। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के अंतर्गत आज सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा 17वीं शताब्दी भारतीय संस्कृति के इतिहास की शताब्दी थी।

उन्होंने माता अहिल्याबाई होलकर की न्याय प्रियता के अनेक उदाहरण देते हुए कहा कि जहां का राजा न्याय प्रिय होगा वह शासन कभी समाप्त नहीं हो सकता। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा अपने बेटे को मृत्युदंड की सजा देने का उदाहरण अहिल्याबाई को छोड़कर पूरी दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा कि शालीनता, जनता के प्रति समर्पण, न्याय प्रियता, सादगी और संवेदनशीलता उनके आभूषण थे।

अहिल्याबाई होल्कर सनातन की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

रानी अहिल्याबाई होल्कर सनातन की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है, अपने शासनकाल में उन्होंने अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि आज हम पर्यावरण को लेकर चिंतित है लेकिन माता अहिल्याबाई होलकर ने उस समय ही यह नियम बनाया था कि प्रत्येक किसान प्रत्येक वर्ष 20 पेड़ लगाएगा इससे पता चलता है कि वह कितनी दूरद्रष्टा थीं।

सुरक्षाकीट व उपहार देकर सम्मानित किया गया

सम्मेलन में महिला सफ़ाई मित्रों को सुरक्षाकीट व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से संवंधित प्रदर्शनी का अवलोकन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने किया जिसमे नगरायुक्त शिपु गिरी ने मंत्री प्रह्लाद पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सम्मेलन का संचालन भाजपा महामंत्री किशोर शर्मा ने किया

सम्मेलन में प्रमुख रूप से महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया, शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की विमला वाई, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, मनोज ठाकुर आरती शर्मा, विक्रम शर्मा, डॉ नीलू राणा, गौरव गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img