Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

TMKOC: रक्षाबंधन पर असित मोदी के घर पहुंचीं दिशा वकानी, फैंस बोले- लौट आओ दयाबेन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से लंबे समय से गायब दयाबेन उर्फ दिशा वकानी की एक झलक देखकर फैंस खुश हो गए हैं। हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिशा वकानी उनके घर पहुंची नजर आ रही हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर हुई इस मुलाकात ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिशा वकानी की शो में वापसी की मांग शुरू कर दी है।

असित मोदी ने वीडियो किया साझा

दरअसल, असित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिशा वकानी उन्हें राखी बांध रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ असित ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है, ‘वह लिखते हैं, ‘कुछ रिश्ते किस्मत बुनती है। दिशा वकानी से खून का नहीं, दिल का नाता है। वह सिर्फ हमारी ‘दया भाभी’ नहीं, बल्कि मेरी बहन है। कई साल से हंसी, यादें और अपनापन बांटते हुए ये रिश्ता स्क्रीन से कहीं आगे बढ़ चुका है। इस राखी पर, वही अटूट भरोसा और वही गहरा अपनापन फिर से महसूस हुआ। ये बंधन हमेशा यूं ही अपनी मिठास और मजबूती के साथ बना रहे।’

यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन

असित मोदी की रक्षाबंधन वाली पोस्ट पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। दिशा वकानी से शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापस आने की रिक्वेस्ट उनके फैंस कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अब रक्षाबंधन पर अपने भाई को तोहफा दीजिए, शो में वापस आकर।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप शो में वापस आ जाओ, आपके बिना शो देखने में मन नहीं लगता है।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘जल्दी शो में वापस आ जाइए।’ अब देखना होगा कि क्या दिशा वकानी शो में दयाबेन के रोल में वापस आती हैं या नहीं।

दयाबेन का किरदार निभाती थीं दिशा वकानी

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थीं। यह किरदार सीरियल में जेठालाल की पत्नी का था। जेठालाल और दयाबेन की नोक-झोंक दर्शकों को पसंद आती थी। वहीं दयाबेन का हंसने, गरबा करने का तरीका भी दर्शकों के चेहरे पर हंसी ले आता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img