Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर गरीबों को कंबल व फल बांटे

  • नगर के मेरठ रोड स्थित हिना गार्डन में बसपा सुप्रीमो का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के मेरठ रोड स्थित हिना गार्डन में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया और उनके जन्मदिन पर गरीबों को कंबल व मरीजों को फल, दवाई का वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने व जिपं चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया, ताकि पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत मिल सकें।

40 13 e1610720006836

नगर के मेरठ रोड स्थित हिना गार्डन में शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर मुख्य अतिथि डा. कमल सिंह राज, प्रेमचंद भारती, दयाराम सैन व जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उसके बाद वहां गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। पदाधिकारियों ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल व दवाई का वितरण किया।

अतिथियों ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हमेशा गरीब, पिछडावर्ग के हितों के लिए लडाई लडी है और उको योजना तक पहंचाने का कार्य किया है, ताकि वह उन्नति कर सकें। जिलाध्यक्ष मोहित आनंदन ने कहा कि किसानों की पीडा को देखते हुए केन्द्र द्वारा बनाए गए कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसानों का समर्थन दिया है और उनके आंदोलन में जोरशोर तरीके से आवाज उठायी जा रही है। जब तक कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक वह शांत नहीं बैठने वाले है।

वह किसानों की हर लडाई में उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना का टीका फ्री में लगाना चाहिए, ताकि उनको कोरोना की बीमारी चपेट में न आना पड़े। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया, जिससे पार्टी के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जीत दिलाई जा सकें। इस मौके पर श्याम सुंदर, केवल सिंह, इरफान, दीपक यादव, मांगेराम, जयकुमार, सुनील, रविन्द्र कश्यप, हरपाल, मोहित, विनोद प्रमुख, फिरोज, नरेन्द्र, बबलू कौशिक, जिहान सिंह सूरजमल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img