Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण

  • गाइडलाइन का अनुपालन कर वैक्सीनेशन के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शनिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में कोविड-19 वैक्सीनेशन का निरीक्षण करते हुए वैक्सीनेशन को लेकर संबंधित से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहां पर 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग वालों को अलग-अलग बूथ पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन करा चुके लोगों का हाल जाना और उनसे कहा कि बुखार की टेबलेट आपको लेकर जानी है यदि बुखार की शिकायत होती है तो आपको दवाई लेनी है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कोविड-19 की प्रथम डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज समय से लगाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को मौके पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य व्यवस्थित रूप से होता पाया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के लिए आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से खड़े होने की हिदायत दी।

साथ ही, चिकित्सा अधीक्षक को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने आ रहे पुरुष व महिला दोनों की अलग-अलग लाइन बनवाने के निर्देश दिए ताकि व्यवस्था दुरुस्त रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। निरीक्षण के समय संबंधित चिकित्सा अधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img