Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कुपोषित बच्चों को दूध पीने को दी जाएगी निशुल्क गाय: डीएम शकुंतला गौतम

166 कुपोषण घरों में व 3387 प्राथमिक स्कूलों में चलाई जाएगी पोषण वाटिका

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जिला पोषण समिति डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जन के संबंध में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि कुपोषित बच्चों का बजन कराया जाए और कुपोषित बच्चों के घर निशुल्क गाय दूध पिलाने के लिए दी जाए, ताकि वह कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ सकें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कुपोषण माह सात से 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा, जिसके बीच पोषण मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक दिन कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए प्रत्येक ग्राम स•ाा में निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैम/मैम बच्चों की पहचान, स्तनपान हेतु जागरूकता, पोषण वाटिका की स्थापना, गृह भरमण करके स्वच्छता व पोषण के महत्व को बताया जाए।

जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से पशुचिकित्सा विभाग द्वारा अधिक से अधिक बच्चों को नि:शुल्क दुधारू गाय उपलब्ध कराने का कार्य कराया जाएगस। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रे ने बताया कि 640 परिवार जिनके घर में कुपोषित बच्चे हैं वे गाय लेने के इच्छुक हैं जिसके लिए तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिदिन 30 रुपए के दर से 30 दिनों हेतु प्रति माह 900 रुपए गाय के पालन पोषण के लिये लाभार्थी को दिये जाएगें एवं इसके दूध से बच्चे के कुपोषण को दूर करने में भरपूर सहयोग मिलेगा।

कोविड-19 के दौरान भी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाय। जनपद में 166 कुपोषण घरों में व्यक्त 338 स्कूलों में पोषण वाटिका बनाई जाएगी, जिसमें पालक मूली गाजर चुकंदर चना शलजम सरसों साग मेथी आदि उगाया जाएगा।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी पोषण वाटिका बनाए जाने में सहयोग दिया जाएगा उनके द्वारा भी नई मुहिम चलाई जाएगी पोषण मिशन की गतिविधियों में जनपद बागपत का प्रदेश में चौथा स्थान रहा है।

जिस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की। कहा बच्चों का व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवश्य होना चाहिए और आरबीएसके की टीम घर घर जाए और बच्चों का सर्वे करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हुबलाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रे आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img