Home Uttarakhand News Roorkee डेंगू उन्मूलन को दवा का छिड़काव, नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

डेंगू उन्मूलन को दवा का छिड़काव, नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

0
डेंगू उन्मूलन को दवा का छिड़काव, नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन नगर में डेंगू की दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर आयुक्त नुपूर वर्मा द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार नगर निगम के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में डेंगू हंटर्स टीम द्वारा आईआईटी रुड़की, सीबीआरआई रुड़की में डेंगू का लारवा ढूंढा गया, साथ ही डेंगू जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

33 7

डेंगू हंटर टीम द्वारा पूरे वार्ड का निरीक्षण किया गया व डेंगू का लारवा पाए जाने पर उसको नष्ट किया गया। डेंगू हंटर्स टीम को निगम के पार्षदों का सहयोग मिला व प्रत्येक घर में जाकर डेंगू से बचाव के तरीके समझाए गए, जैसे कि कूलर में पानी को साप्ताहिक रूप से बदलें, टायर्स में पानी को एकत्र ना होने दें, बिल्डिंगों की छतों पर पानी एकत्र ना होने दे, गमलों का पानी साप्ताहिक तौर पर बदलने आदि डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता है।नगर निगम की टीम में सूर्या मोहन, रजत, अभिनव व कपिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।