Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

ड्रग्स डिस्ट्रक्शन—डे कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: देश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय लखनऊ द्वारा जब्त किये गए 2871.68 किलोग्राम गांजा एवं 146. 90 किलोग्राम चरस का भस्मीकरण, एसएमएस वाटरगेट मेडीवेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ग्राम बिन्दौआ तहसील मोहनलाल गंज लखनऊ में संपन्न हुआ। लखनऊ सीमा शुल्क ने विगत दो वर्षो मे 33.62 मीट्रिक टन गांजा, चरस, डोडा पौडर इत्यादि जिसकी कुल कीमत 53.6 करोड़ थी का भस्मीकरण किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान के निदेशक प्रबोध कुमार त्रिवेदी रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ला, आलोक चोपड़ा अपर महानिदेशक राजस्व आसूचना इकाई लखनऊ, अपर आयुक्त उप -आयुक्त एवं सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय लखनऊ के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

केंद्रीय वित्त तथा कंपनी मामले मंत्री निर्मला सीतारमन ने आयोजित होने वाली विनाश प्रक्रिया का वर्चुअल रूप से अवलोकन किया। बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड 6 जून से 12 जून के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव का आइकॉनिक वीक मना रहा है। इस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, चित्रण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इन्ही कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार अपराह्न 3 बजे से 4 बजे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आभासी उपस्थिति में देश भर में ड्रग्स डिस्ट्रक्शन डे कार्यक्रम एक युद्ध नशे के विरुद्ध उद्द्घोष के साथ आयोजित हुआ। देश में कुल 14 निम्न स्थानों जैसे की अंकलेश्वर, कछ गुजरात, कर्नाटक मे तुमकुर, नई दिल्ली, गुवाहाटी, तेलंगाना, जलपाईगुड़ी, हाबड़ा, कूचबेहर, महाराष्ट्र मे रायगढ़ और पूना, बिहार मे पटना, उतर प्रदेश मे लखनऊ एवं तमिलनाडु मे विरुदुनगर मे लगभग 42 हज़ार किलोग्राम नारकोटिक्स एंड साइकोट्रॉपिक ड्रग्स पदार्थों का निस्तारण किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img