नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। हिंदू धर्म के विरोधी कट्टरपंथियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में दुर्गा पूजा और हिन्दुओं को निशाना बनाया है। यूपी के कुशीनगर, बहराइच, गोंडा, कौशाम्बी से लेकर बलरामपुर में जमकर हिंसा हुई है। असम के करीमगंज और त्रिपुरा तथा बंगाल में भी दुर्गा पूजा को निशाना बनाया गया है।
हिंदू विरोधी कट्टरपंथियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में दुर्गा पूजा और हिन्दुओं को निशाना बनाया है। दंगाई कट्टरपंथियों ने कहीं पंडाल पर पथराव किया गया तो कहीं मूर्ति विसर्जन के जुलूस पर हमला हुआ, जुलूस के रास्तों को लेकर भी विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि मॉबलिंचिंग में बहराइच में एक युवक रामगोपाल की हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और असम तक पथराव और हिंसा हुई है। यह हिंसा हिन्दुओं के त्योहार नवरात्र के साथ ही चालू हो गई थी।
बहराइच में हिंसा, हिन्दू युवक की हत्या
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार (13 अक्टूबर, 2024) को हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में मुस्लिम पक्ष द्वारा विसर्जन जुलूस में शामिल हिंदू श्रद्धालुओं पर पत्थर और गोलियां बरसाई गईं। बताया जा रहा है कि मुस्लिमों की भीड़ ने रामगोपाल को खींचकर एक घर में ले गए और उसकी हत्या कर दी गई।
रामगोपाल हत्याकांड में मुस्लिम समुदाय के 6 लोग नामजद किए गए हैं। हिंदू युवक की हत्या के बाद जिले के कई हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है। थोड़े समय के लिए प्रतिमाओं का विसर्जन भी रुका रहा। CM योगी आदित्यनाथ ने मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
हावड़ा के श्यामगंज में हिंसा
