Home Uttar Pradesh News Meerut मेरठ से लखनऊ तक वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जे की गूंज

मेरठ से लखनऊ तक वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जे की गूंज

0
मेरठ से लखनऊ तक वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जे की गूंज
  • डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से लेकर लखनऊ तक की कई वक्फ प्रॉपर्टियों पर अवैध कब्जे की गूंज गुरुवार को खूब गंूजी। इसके खिलाफ मेरठ में तो समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल बाकायदा जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यहां वक्फ प्रॉपर्टियों पर हो रहे अवैध कब्जों पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएम के कार्यालय पहुंचा और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

आरोप लगाया गया कि मेरठ में वक्फं प्रॉपर्टियों को बेचने का गोरखधंधा जारी है। यह भी आरोप लगा कि इसके लिए बाकायदा गिरोह बनाकर प्रॉपर्टी की बंदरबाट की जा रही है। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल लोगों ने इस तरह के आधा दर्जन केस डीएम के समक्ष रखे। आरोप लगाया गया कि कोटला (घंटाघर) निवासी आजम खान व फैसल नामक दोनों व्यक्ति एक गिरोह बनाकर वक्फ सम्पत्तियों को हड़प रहे हैं।

इस दौरान वक्फ संख्या 526 (कबाड़ी बाजार) का मामला भी डीएम के समक्ष उठाया गया और आरोप लगाया गया कि इसमें मुतवल्ली नदीम अहमद ने आर्थिक घोटाला किया। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही जांच के आदेश दिए हैं। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व काजी शादाब ने किया।

डीएम के समक्ष मुख्य रूप से इन वक्फों का मुददा उठा

  • वक्फ संख्या 646 (आरोप-मुसाफिरखाना कोटला में वक्फनामें की शर्तों का उल्लघन किया गया)
  • वक्फ संख्या 400 व 401 (आरोप-मिलीभगत कर आजम खान व फैसल इन सम्पत्तियों में सदर व सेके्रटी बन बए)
  • वक्फ संख्या 526 (आरोप-आजम व फैसल ने अनार वाली मस्जिद की दुकान व कमरा साजिश के तहत कमेटी को फर्जी वक्फ बोर्ड का पत्र दिखाकर धमकाया)
  • वक्फ संख्या 526 (आरोप-मुतवल्ली ने एक वक्फ सम्पत्ति की रसीद दो लोगों के नाम काट कर आर्थिक घोटाला किया)