Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

यूपी और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 9 नवंबर को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन 11 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को ही वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम भी सामने आएंगे।

राज्यसभा की जिन 11 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, वे सीट 25 नवंबर को खाली हो रहे हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख 27 अक्टूबर है, वहीं 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे। इसके अलावा, सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

25 नवंबर को जो हो रहे हैं रिटायर

  • चंद्रपाल सिंह यादव
  • जावेद अली खान
  • अरुण सिंह
  • नीरज शेखर
  • पीएल पुनिया
  • हरदीप सिंह पुरी
  • रवि प्रकाश वर्मा
  • राजाराम
  • रामगोपाल यादव
  • वीर सिंह
  • राज बब्बर (उत्तराखंड से)
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img