Home Uttar Pradesh News Shamli दिसम्बर में पूरा होगा दिल्ली-शामली तक विद्युतीकरण: डीआरएम

दिसम्बर में पूरा होगा दिल्ली-शामली तक विद्युतीकरण: डीआरएम

0
दिसम्बर में पूरा होगा दिल्ली-शामली तक विद्युतीकरण: डीआरएम
  • डीआरएम एससी जैन ने किया शामली स्टेशन का औचक निरीक्षण
  • शामली रेल मार्ग पर एक वर्ष में प्रारंभ होगी आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम एससी जैन ने शामली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे राजकीय अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बताया कि दिल्ली-शामली के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण कार्य दिसम्बर के अंत तक पूरा जाएगा।

इस मार्ग पर दोहरीकरण की डीपीआर अभी तक फाइनल नहीं हुई है। एक वर्ष में आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरठ-पानीपत रेल लाइन का सर्वे की प्रक्रिया चल रही है।

गुरुवार को उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के डीआरएम एमसी जैन और एडीआएम एके यादव ने करीब 12 बजे स्पेशल कोच के द्वारा दिल्ली से शामली स्टेशन पर पहुंचे। जिसके बाद डीआरएम ने राजकीय रेलवे अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन कार्य एवं परिसर में नियमित रूप से सफाई एवं सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जाए। उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण कार्य और स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया।

61 7

डीआरएम एससी जैन ने कहा कि दिल्ली-शामली के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। जबकि टपरी से सहानपुर के बीच मार्च 2021 तक विद्युतीकरण का लक्ष्य है। डीआरएम ने बताया कि एडवांस तकनीक कलर लाइट सिग्नल प्रणाली के लिए ओएफसी कैबिल डालने का कार्य तेजी से चल रहा है, जो दिसम्बर तक पूरा जाएगा। मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के सम्बंध में बताया कि अभी सर्वे कार्य चल रहा है।

डीआरएम के साथ सीनियर डीईएन रश्मि कुमार, सीनियर डीएसटीई उपवेन्द्र सिंह, एएससी आरपीएफ दिल्ली एसएल सोनकर आदि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा, यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान, आरपीएफ कंपनी कमांडर प्रांजल बोहरा, पीडब्लूवाई संजय शर्मा, डा. दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।