Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

जंगल में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: गुरुवार को सरधना क्षेत्र में दिन निकलते ही पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गंगनहर पटरी पर मंढियाई गांव के निकट पुलिस को देखकर गोकशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो दो गोकशों के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने घेराबंदी करके तीन गोकशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गोमांस, तमंचे व एक स्कूटी समेत तमाम उपकरण बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

गुरुवार सुबह सवेरे सरधना पुलिस को सूचना मिली कि गोकश स्कूटी पर सवार होकर भारी मात्रा में गोमांस लेकर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। गंगनहर पटरी पर मंढियाई गांव के जंगल में पुलिस को देखते हुए आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली रिजवान कुरैशी तथा दूसरी शाहरुख कुरैशी के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन गोकशों को दबोच लिया, जबकि एक अन्य भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोमांस, दो तमंचे, कारतूस, चाकू-छुरे, स्कूटी व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस तीनों को पकड़ कोतवाली ले आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी रिजवान कुरैशी पुत्र यामीन कुरैशी, शाहरुख कुरैशी पुत्र इस्लाम उर्फ चोनी, शादाब पुत्र जहीर निवासीगण खिर्वा जलालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img