Home Uttar Pradesh News Saharanpur पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

0
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
घटना का खुलासा करते क्षेत्राधिकारी गंगोह।
  • एक दिन पूर्व नानौता क्षेत्र में लूट की वारदात को दिया था अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: भोजपुर नहर पुल के पास नानौता पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का एक सदस्य भागने में कामयाब रहा। उक्त बदमाशों द्वारा बीते मंगलवार की रात्रि में ओलरा के निकट लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बुधवार की दोपहर थाना नानौता पहुंचे क्षेत्राधिकारी गंगोह मोहम्मद रिजवान ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बीते मंगलवार की रात चार हथियारबंद बदमाशों ने क्षेत्र नानौता के गांव अनंनतमऊ निवासी अनुज पुत्र रमेश के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रात भर बदमाशों की तलाश की। बुधवार की सुबह करीब साढे 9 बजे मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सौवीर नागर ने उपनिरीक्षक संदीप कुमार, आजाद सिंह एवं अन्य पुलिस टीम को साथ लेकर भोजपुर नहर पुल के निकट बदमाशों की घेराबंदी की, मुठभेड के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।