Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया

  • कांधला में कई दिनों से चल रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान

जनवाणी संवाददाता  |

कांधला: शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट व नगर पालिका परिषद में ईओ का अतिरिक्त प्रभार देख रही निकिता शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने कैराना-कांधला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation

अभियान के चौथे दिन नगर पालिका की टीम अपने साथ जेसीबी लेकर पहुंची। जहां पर न्यायिक मजिस्ट्रेट निकिता शर्मा ने दुकान की सीमा से बाहर स्थाई चबूतरे बनाकर व टीन शेड लगाकर सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा करने वालों के अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। निकिता शर्मा ने मार्ग पर रेहडी, ठेली लगाने वाले लोगों को अतिक्रमण करने पर फटकार लगाते हुए नगद जुर्माना की कार्रवाई की।

नगर पालिका की टीम ने लोगों पर एक हजार से दो हजार का नकद चालान भरकर जुर्माना वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट निकिता शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा भ्रमण के दौरान किसी भी तरह का अतिक्रमण किया गया तो जुर्माने की रकम में कई गुना बढ़ोतरी कर वसूल किया जाएगा।

नगर पालिका की टीम ने अपने अभियान के चौथे दिन गंगेरू कांधला मार्ग, कैराना कांधला मार्ग, कैराना बायपास मार्ग सहित कई स्थानों पर अभियान चलाया।

नगर पालिका की टीम के अभियान को लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ। इस दौरान मुख्य लिपिक अशोक कुमार, अमरीश कुमार, फैसल, राशिद, सुरेंद्र, रजनीश सहित दर्जनों कर्मचारी में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img