जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: हाजी मोहम्मदपुर कोटकादर में केंद्र की भाजपा के आठ वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर तथा मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस को भाजपा ने पर्यावरण अमृत सरोवर अभियान का नाम देकर पूरे भारत में पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
इसी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कोतवाली के ब्लाक प्रमुख विकास राजपूत ग्राम कोटकादर पहुंचे और ग्राम प्रधान हाजी शहजाद, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, भूपेंद्र चौहान, विकास कुमार, गौतम शर्मा, अशरफ प्रधान असलम आदि स्वयंसेवकों के साथ पर्यावरण बचाने के लिए ग्राम पंचायत के शिक्षण संस्थानों तथा तालाबों वह सार्वजनिक स्थानों पर अन्य किस्म के पौधे लगाए। शिक्षण संस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण चित्र बनाकर लोगों को पर्यावरण से होने वाली हानि और नुकसान के बारे में बताया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

