Home Uttar Pradesh News Saharanpur हर शहर सात दिन के लिए नदी उत्सव मनाएं

हर शहर सात दिन के लिए नदी उत्सव मनाएं

0
हर शहर सात दिन के लिए नदी उत्सव मनाएं
  • अपने शहर का जन्मोत्सव मनाने के लिए भी प्रधानमंत्री ने किया प्रेरित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन और मेयरों के साथ वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था नगर निगम द्वारा जनमंच सभागार में की गयी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित निगम के सभी अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे।

मेयर सम्मेलन का संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण और उन्हें संवारने पर बल देते हुए कहा कि हर शहर के साथ किसी ना किसी नदी का सम्बंध है। हमें अपने शहर में नदियों के किनारे हर वर्ष सात दिन के लिए नदी उत्सव मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, उस उत्सव में पूरे शहर को जोड़कर नदी को केंद्र में रखकर सांस्कृतिक, साहित्यक कार्यक्रम किये जा सकते है। इस उत्सव में नदी के महत्व और उसकी उपयोगिता का गुणगान करते हुए नदी की सफाई और उसकी विशेषता पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने शहरों की नदियों के प्रति एक संवेदनशील सोच और पहुंच अपनानी होगी।