Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

हर दिन नई चुनौतियां लेकर आता है- साकिब सलीम

CINEWANI 1


8 अप्रैल, 1988 को दिल्ली में पैदा हुए साकिब सलीम, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई हैं। उनके पिता दिल्ली में एक रेस्तरां के मालिक हैं। साकिब ने अपने कैरियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। मॉडलिंग के दौरान फैशन डिजाइनर वरुण बहल के साथ साकिब की दोस्ती हुई और वही दोस्ती उनके बॉलीवुड में आने का सबब बनी। वरुण की मदद से साकिब को यशराज फिल्मस की रोमांटिक कॉमेडी ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ (2011) करने का अवसर मिला। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मिला। यशराज फिल्म की एक और रोमांटिक कॉमेडी ‘मेरे डैड की मारूति’ (2013) करने के बाद, उन्हें ‘हवा हवाई’ (2014) ‘दिशुम‘ (2016) ‘दिल जंगली’ (2018) ‘रेस 3’ (2018) जैसी फिल्में मिलती चली गई।

पिछले दिनों साकिब सलीम ‘फिल्म 83’ (2021) में मशहूर क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ के किरदार में नजर आए। ‘अनपॉज्ड 2’ में भी उन्होंने अपने किरदार के जरिये एक आम इंसान की बेबसी को सिल्वर स्क्रीन पर बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। साकिब सलीम की फिल्म ‘काकुड़ा’ रिलीज के लिए तैयार है। ‘क्रैकडाउन’ में साकिब के रियाज पठान वाले किरदार और काम को काफी अधिक सराहा गया था। अब वे इसके सीजन 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज में वह आई आॅक्टेन स्टंट करते नजर आएंगे।

राज और डीके अमेरिकी सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिंदी वर्जन बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज में सामंथा रूथ प्रभु और वरूण धवन लीड रोल में हैं जबकि साकिब सलीम भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

प्रस्तुत हैं साकिब सलीम के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

‘क्रेकडाउन’ में आपके द्वारा निभाये गये रियाज पठान के किरदार को काफी अधिक पसंद किया गया था। इसका सीजन 2 करते वक्त कितना दबाव महसूस कर रहे हैं?

एक एक्टर के लिए हर दिन, नई चुनौतियां लेकर आता है। कई तरह के प्रेशर होते हैं लेकिन मैं उन सब से डरता नहीं बल्कि उन्हें एंजॉय करता हूं। मेरे अंदर एक ईमानदारी है और उसी के साथ ही मैं अपना हर किरदार निभाने की कोशिश करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सीजन, पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा बेहतर और धमाकेदार होगा।

‘अनपॉज्ड 2’ की स्क्रिप्ट में आपको सबसे ज्यादा किस बात ने प्रभावित किया?

अनपॉज्ड 2’ का आॅफर मुझे मेरे मित्र, कास्टिंग डायरेक्टर अनमोल आहूजा के बदौलत मिला था। मुझे स्क्रिप्ट काफी अच्छी लगी थी। स्क्रिप्ट की सबसे खास बात यह थी कि वह लॉक डाउन के बारे में थी और उस वक्त की सारी चीजों के बारे में बात करते हुए आपको एक उम्मीद देकर जाती हैं।

‘अनपॉज्ड 2’ में आपके किरदार को बेबसी से घिरा हुआ बतलाया गया था। असल जिंदगी में ऐसे मुश्किल हालातों का कभी सामना किया है?

वह बेबसी उस किरदार की सबसे बड़ी रिक्वायरमेंट थी। इंसान की जिंदगी में अच्छे और मुश्किल हालातों का चोली दामन का साथ होता है लेकिन उसके रूप अलग अलग हो सकते हैं। यदि लाइफ है तो मुश्किलें तो आती ही रहेंगी।

फिल्म ‘83’ में मोहिंदर अमरनाथ का किरदार आपके लिए कितना चैलेंजिंग रहा?

उस किरदार के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि मोहिंदर सर बहुत कम बातें करते थे, इसलिए किरदार के लिए मुझो भी बहुत सारी बातें सिर्फ अपनी आंखों के जरिये कहनी थी। वह सब कुछ काफी मुश्किल था लेकिन शुक्र है कि मैं वह सब कुछ कर सका।

आप अपने कैरियर को लेकर कितने संतुष्ट हैं?

मैं पिछले 10-12 साल से इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने अच्छा और बेकार दोनों तरह का काम किया है लेकिन मुझे लोगों का इतना प्यार, इतनी मोहब्बत मिली है कि यकीन करना मुश्किल होता है। मेरे पास हमेशा काम रहा है। इस वक्त भी मैं फिल्म ‘काकूड़ा‘ की शूटिंग खत्म कर चुका हूं। ‘क्रैकडाउन‘ की शूटिंग चल रही है। अमेजॉन प्राइम के लिए भी कुछ काम कर रहा हूं। कुछ और भी प्रोजेक्ट हैं जिनकी अभी आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि मुझे जितना मिला और मिल रहा है, मैं उसके लायक नहीं हूं।

                                                                                                                            एसएस


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img