Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

कम्युनिस्ट पार्टी से निकाले गए नेपाली प्रधानमंत्री केपी ओली, मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया गया है साथ ही उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। एक मीडिया कंपनी ने स्प्लिन्टर समूह के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ के हवाले से इसकी पुष्टि की है। बता दें कि ओली के खिलाफ पार्टी में काफी समय से बगावत के सुर बुलंद हो रहे थे।

इससे पहले एनसीपी के अलग गुट के नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को राजधानी काठमांडो में एक बड़ी सरकार विरोधी रैली निकाली थी। इस रैली में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा संसद को अवैध तरीके भंग किए जाने से देश की संघीय लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा था कि ओली ने न केवल पार्टी के संविधान और प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है बल्कि नेपाल के संविधान की मर्यादा को भी क्षति पहुंचाई है और लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध काम किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img