Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

न्यायालय के आदेश पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: सिरसलगढ़ दरकावदा गांव की प्रधान के पति के साथ गाली गलौच कर रंगदारी मांगने व जातिसूचक शब्द कहने के मामले में बिनौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के नामदर्ज मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विदित है कि बीती 2 अगस्त को सिरसलगढ़ गांव के एक युवक ने प्रधान श्रीमती कृष्णा देवी के अनिल कुमार दरकावदा को टेलीफोन कर गाली गलौच करते हुये बीस हजार रुपेय की मांग की थी ओर उसने उसकी पत्नी के ऊपर जाति सूचक शब्दों का कॉमेंट भी किये थे।

आरोप है कि उक्त युवक ने 10 अगस्त को अन्य दो अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी भी दी। अनिल कुमार ने बताया कि यह शिकायत उन्होंने थाना बिनौली में तहरीर देकर की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।

जिसके बाद उन्होंने 31 अगस्त को न्यायालय बागपत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर बिनौली पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र धन्नू निवासी सिरसलगढ़ व अन्य दो अज्ञात के खिलाफ 323, 504, 506, 386, 3(2) va अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img