Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

किसान मायूस, गेहूं और सरसों बर्बाद

  • बारिश और हवा से फसलें लेटी, बोले-किसान नष्ट हो जाएगी गेहूं की फसल

जनवाणी टीम |

मवाना/सरधना: बे मौसम बारिश से किसान चिंतित है। गेहूं व सरसों की फसल पककर तैयार होने की कगार पर थी, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश व तेज हवा के कारण अधिकांश किसानों की फसल गिर गई। जिससे किसानों को नुकसान रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी कुछ दिन और मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों ने गर्म कपड़े पहने।

02 19

बारिश व तेज हवा के कारण वर्तमान में पकने को तैयार खेडी मनिहार, मवाना खुर्द, फिटकरी, निलोहा, पिलोना, भैंसा, साधन, किशनपुर बिराना आदि गांवों में गेहंू की फसल गिर गई। फसल में नुकसान से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। गांव निलोहा निवासी अभिषेक, गोरव, जीत सिंह का कहना है कि करीब सभी किसानों ने 15 बीघा गेहंू की फसल बो रखी है।

गत दिनों से हो रही बारिश व तेज हवा से खेत में लहरा रही गेहूं की छह बीघा फसल खेत में बिछ जाने से काफी नुकसान हो गया है। कर्ज लेकर कुछ किसानों ने फसल बोयी है। लागत तो दूर मेहनत भी निकलने की उम्मीद नहीं है। चौधरी राजीव ने बताया कि 10 बीघा में सरसों व पांच बीघा गेहंू की फसल बोयी हुई है, लेकिन हवा से दोनों फसलों को नुकसान हो गया है। यदि ओलावृष्टि हुई तो तबाह हो जाएंगे।

03 18

मवाना खुर्द गांव के अजीतपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने 10 बीघा में गेहूं बोया हुआ है। बारिश के साथ तेज हवा ने ज्यादतर फसल गिरने से काफी नुकसान है। बुजुर्ग किसान संतराम सिंह ने बताया कि उन्होंने छह बीघा गेहंू की फसल बोयी हुई है, लेकिन बेमौसम बरसात तबाही लेकर आयी है। बारिश के साथ दिनभर चली हवाओं ने फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है।

उधर, सरधना में भी बारिश के कारण गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान अशोक सिरोही का कहना है कि बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी है। बारिश ने फसल बर्बाद कर दी है। वहीं बारिश के कारण लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। मानो फिर से ठंड का मौसम शुरू हो गया। रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img