Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

किसान के बेटे शिवम मावी का टीम इंडिया में चयन

  • खुशी से झूमा परिवार, मेरठ जिला में एक ओर खिलाड़ी का जुड़ा नाम, परिवार का सपना हुआ साकार

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: कौन कहता है कि हौसलों में उड़ान नहीं होती एक पत्थर तो उछाल कर देखों। उक्त पंक्तियां मेरठ मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित मवाना तहसील अंतर्गत आने वाले गांव सीना गांव से जुड़े खिलाड़ी शिवम मावी पर सटीक बैठती हैं। क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाले शिवम ने अपनी मेहनत के साथ वर्ष 2017 आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स में चार साल खेलने के बाद गुजरात टीम ने छह हजार करोड़ में खरीद लिया।

बुधवार को शिवम मावी का इंडिया टीम में चयन होने के बाद परिवार में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा। टीम इंडिया में सिलेक्शन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला और किसान के बेटे ने देश के साथ-साथ जिला मेरठ से लेकर मवाना तहसील का नाम रोशन कर दिखाया। बेटे का इंडिया टीम में चयन होने के बाद माता-पिता से लेकर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया को बधाई दी।

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर रोड स्थित मवाना तहसील अंतर्गत आने वाले गांव सीना निवासी किसान पंकज मावी का इकलौता बेटा शिवम मावी खेत में बनी पिच से किक्रेट की दुनिया में मुकाम हासिल करने की ख्वाहिश पूरी कर ली है। किसान पंकज मावी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा शिवम काफी समय से क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा था

15 27

जिसका आज नतीजा टीम इंडिया में शामिल होने के बाद मिला। वर्ष 2017 में पहली बार आईपीएल में खेला ओर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स में चार साल अपनी भूमिका निभाई। क्रिकेट खिलाड़ी शिवम मावी द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किए जाने के बाद गुजरात टीम ने उसको छह करोड़ रुपये खरीद लिया। जिसके बाद उसका चयन टीम इंडिया में हुआ। टीम इंडिया में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

परिवार का सपना साकार करने में शिवम मावी ने पीछे हट कर नहीं देखा। जनवाणी संवाददाता ने इंडिया टीम का हिस्सा बने शिवम मावी के पिता किसान पंकज मूवी एवं माता कविता मावी से फोन कर बात की तो उन्होंने कहा कि हमें बेटे की मेहनत पर गर्व है ओर हमेशा देश ओर दुनिया के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगा।

टीम इंडिया के चयन के बाद उनका सपना पूरी तरह से साकार हो गया है। इसी क्रम में परिवार के सदस्य डा. वीरेन्द्र मावी, राजेन्द्र मावी के साथ क्रिकेट टीम में हिस्सा बने शिवम मावी के चचेरा बड़े भाई आर्मी शिक्षा विभाग में तैनात दीपक मावी, चीनू मावी, अनुज मावी, भूरे मावी एवं शिवम की बहन शालू मावी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

इन सबका का कहना है कि भाई की मेहनत रंग लाई और परिवार ही नहीं जिला का नाम शिवम मावी की मेहनत से सफलता हासिल हुई। किसान के बेटे शिवम का टीम इंडिया में चयन होने पर परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img