- नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का है मामला
- पिता बास्केटबॉल के कोच और बेटा था पीटीआई
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर के नामचीन सोफिया गर्ल्स स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील चैट करने का मामला तूल पकड़ गया हैं। इस मामले में सोफिया स्कूल की खासी किरकिरी शहर में हो रही हैं। क्योंकि सोफिया का अपने आपमें बड़ा नाम हैं, लेकिन छेड़छाड़ के इस मामले से स्कूल पर बड़ा दाग लग गया हैं, जिसके बाद ही स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के कोच व उनके पुत्र को कॉलेज से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया हैं।
हम बात कर रहे हैं कैंट में स्थित सोफिया स्कूल की। यहां संप्रदाय विशेष के स्पोर्ट्स कोच द्वारा सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल की फजीहत हो गई हैं। प्रबंधन ने इस प्रकरण को दबाने की कोशिश की। ये मामला सुर्खियां बना तो स्कूल प्रबंधन ने स्पोर्ट्स कोच और उसके पिता को स्कूल से सस्पेंड कर दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि सातवीं क्लास की एक छात्रा के परिजनों ने स्पोर्ट्स टीचर अदान मिर्जा पर बास्केटबॉल सिखाने के नाम पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया था।

ये गंभीर आरोप हैं, जिसको लेकर सोफिया की प्रतिष्ठा धूमिल हुई हैं। अब स्कूल प्रबंधन भी स्वीकार कर रहा है कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई हैं। छेड़छाड़ की ये शिकायत छात्रा के परिजनों ने स्कूल में की थी। छात्रा के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रबंधन द्वारा स्पोर्ट्स कोच अदान मिर्जा और स्कूल में ही पीटीआई गेम्स टीचर के पद पर तैनात उनके पिता शाहबाज मिर्जा को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ये दोनों आरोपी तो सस्पेंड हो गए, लेकिन सोफिया स्कूल की प्रतिष्ठा दागदार हो गई। जनपद का टॉप स्कूलों में सोफिया की गिनती होती हैं।
महत्वपूर्ण बात ये है कि जब ये मामला प्रबंधन के सामने आ गया था तो इसे दबाया क्यों गया? इसमें एफआईआर आरोपियों के खिलाफ क्यों नहीं लिखाई गयी? जब शुक्रवार को यह घटना मीडिया की सुर्खियां बनी तो स्कूल की फजीहत होती देख स्कूल प्रबंधन कार्रवाई करने की बात करने लगा। ये आरोप तो एक छात्रा ने लगाये हैं। इस तरह के और भी मामले हो सकते हैं। अब इसमें सस्पेंड से काम नहीं चलेगा, इन पर प्रबंधन की तरफ से पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गयी? ये भी बड़ा सवाल है।
लव जिहाद का सेंटर बना सोफिया
नामचीन सोफिया स्कूल एक तरह से देखा जाए तो लव जिहाद का सेंटर बना गया हैं। एक विशेष सम्प्रदाय के पिता-पुत्र कोच यहीं तो सोफिया स्कूल में कर रहे थे। उन पर ये आरोप भाजपा के नेता भी लगा रहे हैं। पिता-पुत्र कैसे नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं, फिर उनको मैनेजमेंट बचाने में भी जुट जाता हैं। कई दिनों का ये मामला हैं, जिसे दबाया गया। ये तो सीधे लव जिहाद को बढ़ावा देने का मामला हैं।

नामचीन स्कूल में इस तरह का काम कब से मासूम बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। ये भी बड़ा सवाल हैं। इस सबको मैनेजमेंट दबाने में लगा था। इसमें कार्रवाई मैनेजमेंट पर भी होनी चाहिए। आरोपियों के खिलाफ तो पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज होना चाहिए, लेकिन मैनेजमेंट भी लव जिहाद के लिए कम जिम्मेदार नहीं हैं। यही नहीं, मिर्जा पर पहले भी मर्डर का मामला चल चुका हैं, तब भी वह सस्पेंड हुआ था। सस्पेंड कोई बड़ी सजा नहीं हैं। लव जिहाद के मामले में एफआईआर होनी चाहिए, तभी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
भाजपाई चला रहे बायकाट का अभियान
भाजपाइयों ने सोफिया स्कूल के बायकाट का अभियान चला दिया हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने एक फोटो वायरल कर रखा हैं, जो सोफिया स्कूल का हैं। उसकी तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं। सुबह से पूरे शहर में ये फोटो वायरल हो रहा हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि सोफिया में एक विशेष सम्प्रदाय के कोच पिता-पुत्र ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की हैं, जिसमें एफआईआर होनी चाहिए। ऐसे आरोपियों को जेल जाना चाहिए।

