Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

घंटों तक बंद रहा फाजलपुर फाटक, गर्मी में बिलबिलाए लोग

  • फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस एवं पुलिस के वाहन भी जाम में फंसे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बना फाटक शनिवार दोपहर घंटों तक बाधित रहा, जिसके चलते वाहन चालक दोपहर को बेतहासा गर्मी में वाहनों के अंदर बैठे तपते रहे। इस दौरान भारी परेशनी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस दौरान फाटक के दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते एम्बुलेंस एवं पुलिस की गाड़ी भी वाहनों के बीच में फंस गई।

जिसमें घंटों बाद फाटक खुला तब जाकर वाहन चालक एवं राहगीरों ने फाटक पार किया और अपने गणतव्य के लिये रवाना हुए। लोगों का कहना है कि ट्रेन के आने से काफी देर पहले फाटक को बंद कर दिया जाता है। ट्रेन के फाटक से गुजरने के बाद काफी देर बाद फाटक खोला जाता है। जिसके चलते आये दिन रेलवे फाटक पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

शनिवार को फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बना फाटक दोपहर के समय घंटों तक बंद रहा। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई और फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया। इस दौरान जाम में एंबुलेंस एवं पुलिस की गाड़ी भी फंस गई। दोपहर के समय वाहनों के अंदर बैठे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। एक के बाद एक तीन चार ट्रेन फाटक से होकर गुजर गई,

01 15

लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद दूसरी ट्रेन के आने में करीब 15 से 20 मिनट का अंतर रहा, लेकिन फाटक नहीं खोले जाने की बात वाहन चालकों द्वारा कही गई। लोगों का कहना है कि ट्रेन के आने से काफी देर पहले फाटक बंद कर दिया जाता है और ट्रेन गुजरने के काफी देर तक बंद रखा जाता है। जिसके चलते फाटक पार करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

लोगों का कहना है कि रेलवे विभाग को चाहिए कि वह स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों की समस्या का भी ध्यान रखे और फाटक पर तैनात गेटमैन को इस संबंध में निर्देशित भी करें कि वह ट्रेन के आने से पहले भले ही फाटक कितनी देर पहले बंद कर दे, लेकिन ट्रेन के फाटक से गुजरने के बाद दो तीन मिनट के बाद फाटक खोल देना चाहिए,

ताकि फाटक के आसपास जाम न लग सके और गर्मी में लोगों का बुरा हाल न हो। यदि दूसरी ट्रेन भी कुछ समय बाद उसी फाटक से गुजरनी है तो दोनों ट्रेनों के बीच 10-15 मिनट का अंतर होता है, उस बीच में एक बार फाटक खोल देना चाहिए ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।

पहले सिंगल रेलवे लाइन थी,अब डबल लाइन हो गई है। ट्रेन के आने से दस मिनट पूर्व फाटक बंद करने व ट्रेन के जाने के दो-तीन मिनट बाद फाटक खोलने का नियम है, लेकिन ट्रेन के आने से पांच सात मिनट पहले ही फाटक बंद किया जाता है और ट्रेन के फाटक से गुजरने के बाद तत्काल खोल दिया जाता है यदि दूसरी ट्रेन लगभग उसी समय फाटक से गुजरती है तो ऐसी स्थिति में फाटक कभी कभार खोला नहीं जाता। शनिवार को तीन से चार ट्रेन एक साथ गुजरने के चलते कुछ देर तक फाटक बंद किया गया होगा। यदि बिना किसी कारण के ज्यादा समय के लिये फाटक बंद रहा तो उसे दिखवाया जायेगा। -आरपी सिंह, अधीक्षक सिटी रेलवे स्टेशन

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img