Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Chhattisgarh News: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, ऑपरेशन मानसून के तहत जंगलों में कार्रवाई जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हो रही है, जब नक्सली अपना ‘शहीदी सप्ताह’ मना रहे हैं, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही हाई अलर्ट जारी किया था।

नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान तेज कर रखा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार सुबह “ऑपरेशन मानसून” के दौरान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सीआरपीएफ के जवान सुकमा के घने जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। तभी घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा, ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते मुठभेड़ स्थल की सटीक लोकेशन को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और जंगलों में सर्चिंग लगातार जारी है, ताकि नक्सली किसी भी प्रकार की और हिंसा या साजिश को अंजाम न दे सकें।

बाद में हो सकती है बरामदगी

माना जा रहा है कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल से नक्सलियों के शव, हथियार या अन्य सामग्री बरामद की जा सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि ऑपरेशन के पूरी तरह खत्म होने के बाद ही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img