दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट लाठी-डंडों से हमला थाने पर की शिकायत
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में ठेले की साइड को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट लाठी-डंडों से हमला दो लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की घायल को जिला अस्पताल भेजा पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक लक्खीपुरा निवासी साद पुत्र शकील ने बताया शनिवार को देर रात मिस्त्री वह मजदूर मकान का लेंटर की सेंट्रिग का सामान ठेले में भर रहे थे आरोप है कि पास का रहने वाला अतशाम व जीशान बाइक लेकर आ रहे थे जीशान से ठेला हटाने को लेकर मजदूर व मिस्त्री में कहासुनी हो गई।
इसके बाद जीशान में दो अज्ञात दबंगों को बुलाकर मजदूर मिस्त्री के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी बीच बचाव में आए जफर व तालिब पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर आसपास लोगों के भीड़ लग गई युवक को घायल अवस्था में दबंग युवक मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर दी तहरीर लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।