Home National News वित्त मंत्री ने किया यह ऐलान, जानिए क्या हुआ सस्ता और किसमें हुई महंगाई ?

वित्त मंत्री ने किया यह ऐलान, जानिए क्या हुआ सस्ता और किसमें हुई महंगाई ?

0
वित्त मंत्री ने किया यह ऐलान, जानिए क्या हुआ सस्ता और किसमें हुई महंगाई ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट लोकसभा में पेश किया। इस बजट में युवाओं को 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। वहीं एक साल के अंदर गरीबों के लिए पूरे देश में 80 लाख किफायती मकान बनाए जाएंगे। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है।

क्या महंगा और क्या सस्ता                                             

  • कपड़ा, चमड़े का सामान होगा सस्ता
  • मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
  • हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी
  • खेती का सामान सस्ता होगा
  • पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
  • विदेशी मशीनें सस्ती होंगी
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे
  • जूते-चप्पल सस्ते होंगे
  • आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे
  • छाते महंगे होंगे
  • स्टील सस्ती होगी
  • बटन, पैकेजिंग बॉक्स सस्ता होगा
  • बिना ब्लेंडिंग वाला फ्यूल महंगा होगा
  • कैपिटल गुड्स महंगे होंगे