Home Uttar Pradesh News Bijnor पलोमल कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी मची

पलोमल कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी मची

0
पलोमल कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी मची
  • बंद पड़े स्लॉटर हाउस के कूड़ा घर ने आग पकड़ी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के पलोमल कॉलोनी में स्थित बंद पड़े स्लॉटर हाउस के अंदर कूड़े में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने भयानक रूप पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आकर आग पर काबू पाया।

नगर के पालोमल कॉलोनी में कबाड़ी बाजार स्थित है, कॉलोनी में ही स्थित स्लॉटर हाउस काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है। बताते हैं कि इस स्लाटर हाउस में आसपास के लोग कूड़ा डालते रहते हैं।

23 25

शनिवार को दोपहर बाद किसी बच्चे ने कूड़े में आग लगा दी। आग लगने पर कालोनी के ही लोगों ने जब धुआं उठता देखा तो उसे बुझा दिया। लेकिन कुछ समय बाद आग ने फिर भयानक रूप ले लिया लिया जिसको देखकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

बाजार के कुछ लोगों ने फायर सर्विस को सूचित किया। जिस पर फायर सर्विस ने आकर आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। बता दे नगर के बाज़ार कल्लू गंज में कपड़े के शोरूम में भंयकर आग लगने के मामले से भी लोग सबक नहीं ले रहे।