-
शाहजहांपुर में देर रात हुआ हादसा
-
शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
जनवाणी संवाददाता |
किठौर: शाहजहांपुर में बीती रात कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामींणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।




