बलरामपुर: जनपद की आन बान और गौरव लोकगायिका अंकिता उपाध्याय ने बढ़ाई बलरामपुर जिले की शान, अंकिता उपाध्याय, बलरामपुर जनपद के एक छोटे से गाँव चरनगहिया बेल्हा निवासी घनश्याम उपाध्याय की पौत्री है। जो पढ़ाई के साथ लोक गायन, कवियत्री के रूप में बलरामपुर जनपद के बाहर महाराष्ट्र में जिले का नाम देश के बड़े चैनल सेमरू के वाह भाई वाह में शैलेष लोढ़ा जी के एपीसोड में अपना मौलिक काव्य पाठ कर जिले के साथ-साथ पढ़ने वाली एम एल के पी जी कॉलेज का नाम रोशन किया। अंकिता इस वर्ष एम एल के कालेज में एम ए फर्स्ट ईयर की छात्रा है जो की पढ़ाई के साथ-साथ, अवधी भाषा,दोहा,छंद चौपाई , साहित्य की भी बहुत बड़ी प्रेमी है।
अंकिता के पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर उपाध्याय (आजाद) जिसका स्वर्गवास महज अंकिता के 7 वर्ष के आयु में हो गया था,उनके बाबा व चाचा राजेश उपाध्याय जिनको अंकिता अपना गुरु भी मानती है हौसला अफजाई किया,उनकी हर जरूरत को पूरा किया और जिनके निरंतर प्रयास से अंकिता ने पढ़ाई से लेकर साहित्य में अनेकों बार पुरस्कार प्राप्त किया व जिले का नाम दिल्ली ,मुंबई ,लखनऊ , जैसे अन्य महानगरों में रोशन किया,बलरामपुर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नारायण पाण्डेय,किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,हनुमान मिश्रा,कई अधिवक्ता और वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हें शुभकामना भी दिया है।