Home Politics Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज, राहुल गांधी सहित इन नेताओं ने श्रद्धांजलि

Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज, राहुल गांधी सहित इन नेताओं ने श्रद्धांजलि

0
Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज, राहुल गांधी सहित इन नेताओं ने श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान कांग्रेस ने पूर्व पीएम की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उधर, राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर भावुक पोस्ट कर दादी को हिम्मत और मोहब्बत की मिसाल बताया। वहीं, प्रियंका ने जाति आधारित जनगणना और आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने का जिक्र कर दादी को श्रद्धांजलि दी।