जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: विधान परिषद के लिए समाजवादी पार्टी ने भी चार प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा पार्टी सोबरन सिंह यादव के बेटे मुकुल यादव, जास्मीर अंसारी और शाहनवाज खान उर्फ शब्बू को विधान परिषद भेज रही है। बुधवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में स्वामी प्रसाद मौर्य, जास्मीर अंसारी, मुकुल यादव और शाहनवाज खान ने नामांकन भी किया। विधान परिषद में 6 जुलाई को 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इसके लिए 20 जून को चुनाव होना है। इन 13 सीटों पर संख्या बल के गणित से सपा के खाते में 4 सीटें आ सकती हैं।

