जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एसओजी के दो जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में बान टोल प्लाजा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी से सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल बान टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
सुबह पांच बजे के करीब एक ट्रक में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों का समूह जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जा रहा था। ट्रक को नाके पर रोका गया और चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक में सवार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग करते हुए आतंकी जंगल की तरफ भाग निकले। जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को मार गिराया। जबकि एसओजी के दो जवान घायल हुए हैं।
An encounter has started near Ban Toll Plaza in Jammu. More details awaited.#JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) November 19, 2020
Jammu and Kashmir: Security tightened in Udhampur as an encounter between terrorists and security forces is underway near Ban toll plaza.
(visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/tzbTnJPIua
— ANI (@ANI) November 19, 2020
घायल जवानों में अखनूर के कुलदीप राज (32) और नील कासिम बनिहाल रामबन के मोहम्मद इशाक मलिक (40) शामिल हैं। दोनों को गर्दन में चोट आई है। घायल जवानों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के किनारे नगरोटा में सेना के कैंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुठभेड़ के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जिस ट्रक में आतंकी आए थे, उसका नंबर जम्मू-कश्मीर का है।
ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए जाने की खबर है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं, बान टोल प्लाजा के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद उधमपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
नगरौटा एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस को पूरी खबर थी कि आतंकी पाक से कश्मीर आ रहे हैं, जिला पंचायत चुनाव में हमले की साजिश रची जा रही थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बताया कि आतंकियों के पास से कुल 11 एके-47 राइफलें बरामद की हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल बरामद और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
सुरक्षाबलों ने जैश के चार आतंकियों को ढेर किया है। ये बड़े आतंकी थे यह उनके हथियार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। इंटेलीजेंस इनपुट का स्रोत बताया नहीं जा सकता है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है।
ट्रक का चालक फरार हो गया है। सीआरपीएफ हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। जो आतंकी मारे गए हैं हो सकता है वो पाकिस्तान के हो। डीडीसी चुनाव को हर हाल में सफल बनाएंगे।

