- जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष वीसी में उठाई समस्याएं
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कैराना लोकसभा सांसद, सदर विधायक, एमएलसी, राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की। जिसमें सदर विधायक ने जिला न्यायालय और स्टेडियम के लिए फंड रिलीज कराने, गन्ना सीजन से पूर्व बाईपास निर्माण पूर्ण कराने, मिल प्रबंधन द्वारा किसानों भुगतान शीघ्र कराने, राजकीय इंटर कॉलेजों के निर्माण, तालाबों का सौंदर्यकरण तथा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को सभी कार्यों को कराने के निर्देश दिए।
गुरूवार को कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, राज्यमंत्री विजय कश्यप और जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता की। क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने जनपद न्यायालय व स्टेडियम के लिए फंड रिलीज कराना, शामली बाईपास का निर्माण में तेजी लाकर गन्ना सीजन से पहले बाईपास का निर्माण कराना, शामली जनपद में गन्ना मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना भुगतान बहुत देरी से किया जा रहा है।
उन्होंने गन्ना मिल प्रबंधन पर जल्द भुगतान के लिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने, शामली में पूर्वी यमुना नहर की पटरी भैंसवाल से लेकर रमाला तक बनवाने की मांग्र की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को तुरंत निर्देश जारी किया। विधायक ने कांधला में छोटी नहर के पुल का निर्माण और बड़ी नहर के पुल के पास महादेव मंदिर और डाक बंगला तथा कैराना में देवी मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्य करण के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश जारी करने के लिए की मांग की।
क्षेत्र में स्वच्छ जलापूर्ति को जल्द नई टंकियों का निर्माण, अमृत योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द तालाबों का सौंदर्यीकरण, गांव लांक व बनत में शीघ्र राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण तथा शामली क्षेत्र के शहीदों के नाम पर सड़कों की घोषणा किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को ये सभी कार्य कराने के निर्देश जारी किए।

