Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

गैंगस्टर का आरोपी इनामी बदमाश हिरासत से फरार

  • अस्पताल में खुलवाई हथकड़ी, सिपाही सस्पेंड, होमगार्ड के खिलाफ पत्र लिखा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन पुलिस के द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर के आरोपी और 15 हजार का इनामी बदमाश मेडिकल के दौरान जिला अस्पताल में हथकड़ी खुलवा कर फरार हो गया। बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी अभिषेक ठाकुर को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया था। सिपाहियों को जब इसका पता चला तो हड़कंप मच गया।

दोनों सिपाही काफी देर तक मामले को छिपाए रहे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी ने सिपाही जगमोहन यादव को सस्पेंड कर दिया जबकि होमगार्ड के खिलाफ कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गैंगस्टर के आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक विशंभर दयाल जिला अस्पताल पहुंच गए। पूरा अस्पताल परिसर खंगालने के बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। देर शाम दोनों सिपाहियों की बड़ी लापरवाही मानते हुए एसएसपी के आदेश पर उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी तक फरार इनामी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

images 1

बदमाश के फरार होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। हर मरीज, तीमारदार से पूछताछ की। अपराधी की तस्वीर दिखाकर भी अस्पताल के बाहर दुकानदारों, रिक्शेवालों से पूछा गया। अंदर भी पुलिस ने हर वार्ड, बेड पर इनामी को खोजा लोकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चला। इतना ही नहीं पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए,

लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। देर शाम दोनों सिपाहियों की लापरवाही के चलते उनके खिलाफ एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया और जांच बैठा दी गई है।

टीपी नगर में स्क्रै प व्यापारी का डेढ़ लाख का माल लेकर चंपत

मेरठ: बागपत रोड ईदगाह निवासी एक स्क्रैप व्यापारी का अज्ञात लोगों ने धोखे से डेढ़ लाख का स्क्रै प माल टीपी नगर में उतरवाया और वहां से लेकर चंपत हो गए। बागपत रोड ईदगाह निवासी दिलशाद पुत्र मुन्ने ने बताया कि उसके मोबाइल पर दीपक नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद को स्क्रै प खरीददार बताया। यह कहकर उसने स्क्रैप व्यापारी दिलशाद से मिलने के लिए कहा।

दीपक नाम का व्यक्ति दिलशाद के पास पहुृंचा और अपना विजिटिंग कार्ड देकर कहा कि आप इस पते पर अपना स्क्रैप भेज सकते हैं। इस पर शुक्रवार को दिलशाद ने अपना एक लाख अस्सी हजार कीमत का स्क्रैप टीपी नगर मलियाना पुल के नीचे बताये पते पर एक छोटा हाथी में भरकर भेज दिया। उसके साथ अपने बेटे को भी भेजा। वहां पर सारा स्क्रैप गोदाम पर उतार दिया गया।

उसके बाद दीपक नाम के व्यक्ति ने दिलशाद के बेटे से कहा कि आप दूसरे गोदाम चले जाओ और वहां से पेमेन्ट ले लो। दिलशाद का बेटा दूसरे गोदाम से पेमेन्ट लेने चला गया, लेकिन वहां उसे कोई व्यक्ति नहीं मिला। वापस आकर गोदाम पर देखा तो तांबा और उक्त व्यक्ति गायब था। पूछताछ की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने गोदाम किराये पर ले रखा था। पीड़ित व्यापारी ने टीपी नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img