- पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बेखौफ चोरों ने एक रेडीमेड वस्त्र विक्रेता की दुकान में ताले तोड़कर चोरी कर ली। दुकान से हजारों रुपए के कपड़े चोरी होने की सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी है। नगर में चोरों की सक्रियता ने व्यापारियों में भय पैदा कर दिया है।
नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बेखौफ चोरों ने राजा गारमेंटस की दुकान चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपए के रेडीमेड वस्त्रों और गल्ले में रखी धनराशि चोरी कर ली। दुकान स्वामी सलीम को सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चोरी हो जाने का पता चला।
उक्त मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है। दुकान स्वामी सलीम की ओर से पुलिस को ताले तोड़कर दुकान से हजारों रुपए के कपड़े व गल्ले में रखे रुपयों की चोरी कर लेने की तहरीर दे दी है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस से नगर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

