- डीएम ने कहा महिला समूहों के ऋण में किसी प्रकार का विलंब न होने पाए
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण उपबल्ध कराये ताकि तय समय सीमा में सब के लिए आवास का लक्ष्य पूरा हो सके। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित एनआरएलएम योजना सहित सभी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
डीएम रमाकांत पाण्डेय गुरुवार को विकास भवन के सभागार में डीएलआरसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। जिलाधिकारी ने समस्त बैकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि जिन बैकों में महिला समूहो के खाते नहीं खोले जा रहे है।
वे बैंक खाते खोलना सुनिश्चित करें और जिन बैंकों में महिला समूहों के लोन लम्बित पड़े हैं वे भी यह सुनिश्चित करें कि महिला समूहों के ऋण में किसी प्रकार का विलंब न होने पाए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित बैकों की सभी योजनाओं आदि की निर्धारित ऐजेण्डे के अनुसार समीक्षा की।
डीएम ने समस्त बैकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि बैकों द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना में ऋण देने में लापरवाही बरती जा रही है। समस्त बैकर्स यह ध्यान दें कि सरकार गरीबों के लिए जो योजनाऐ चला रही है उनमें बैकों की भागेदारी भी महत्वपूर्ण है।
इसलिए बैकर्स सरकारी योजनाओं के ऋणों की फाइलों को पूरी गुणवत्ता के आधार पर पास करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, डीसी एनआरएलएमए जिला अग्रणी बैक प्रबंधक, समस्त बैकर्स सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

