Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

सोने के भाव ने बिगाड़ा शादी का बजट

  • 20 दिनों में आया 1600 रुपये का उछाल, ग्राहकों के उड़े होश सोने की बिक्री में गिरावट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोने की चमक के साथ-साथ अब इसके भाव भी लोगों की आंखों को चकाचौंध कर रहे हैं। पिछले 20 दिनों में सोने के भाव में लगभग 1600 का उछाल आया है। सोने का रेट 65,400 रुपये प्रति तोला तक पहुंच गया। सोने के आसमान छूते रेट ने शादी का बजट बिगाड़ दिया है। रेट में आई बढ़ोतरी का असर सोने की बिक्री पर पड रहा है। सोने की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है।

डॉलर में गिरावट की वजह से विदेश में करेंसी के बदले सोना एक्सचेंज हो रहा है। इससे विश्व स्तर पर सोने की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में सोने के रेट को में पिछले करीब 20 दिनों से उछाल बना हुआ है। सोने के भाव में पिछले 20 दिनों में खरीद करीब 1600 की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को सोने का रेट 24 कैरेट के 65,200 तोला 22 कैरेट के 64,000 रहे।

04 12

सोने के रेट में आए उछल ने ठंड के मौसम में ग्राहकों के पसीने छुड़ा दिए हैं। जिन लोगों के यहां हाल फिलहाल में शादियां हैं व सोने की खरीदारी को लेकर चिंतित है, उनका बजट बिगड़ गया है। इसका कर सोने की बिक्री पर साफ नजर आ रहा है। सोने की बिक्री में गिरावट आ रही है।

पिछले माह से आई तेजी

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद का कहना है कि सोने के रेट में पिछले माह से काफी तेजी आई है। जिसका असर सोने की बिक्री पर देखा जा रहा है।

यूएस डालर हो रहा डाउन

आॅल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के डायरेक्टर रवि प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि आजकल यूएस डॉलर डाउन हो रहा है, जिससे एक देश दूसरे देश से करेंसी के रूप में सोना ले रहा है। ऐसे में इंटरनेशनल स्तर पर सोने की डिमांड बड़ी है। जिससे सोने के दामों में उछाल आ रहा है। पिछले 20 दिनों में सोने के रेट में लगभग डेढ़ हजार रुपये का उछाल आया है। सोने के रेट सोने की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img