- जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण ,मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी तथा राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार के द्वारा जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
मंत्रीगणों ने जिला अस्पताल में पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) का उदघाटन किया। उन्होंने मरिजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिये कटीबद्व है व इसके लिये निरन्तर गंभीरतापूर्वक प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधांए उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक है परन्तु अभी थोडा और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने पर कार्य कर रही है। जहां भी डाक्टर की कमी होगी उसको प्राथमिकता पर पूर्ण किया जायेगा।