जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्रकार अर्नब गोस्वामी के मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मुखर हो गई है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार पर पर लोकतंत्र के चौथे की हत्या करने का आरोप लगाया। जनपद भर में कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया और उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वर्धमान कॉलेज पर गुरूवार को अभाविप कार्यकर्ता एकत्रत हुए। कार्यकर्ता वर्धमान कॉलेज से नारेबाजी करते हुए शास्त्री चौक पर पहुंचे और महाराष्ट्र सरकार का पुतला आग के हवाले करते हुए अपना विरोध जताया। जिला संगठन मंत्री हंस चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में पत्रकारिता का दमन किया जा रहा है, जो अत्यंत निदंनीय कार्य है। जो सरकार अपनी विचारधारा, सिद्धांत और संविधान को ताक पर रखकर सत्ता में आई है, उनसे हम यही अपेक्षा कर सकते है। उन्होने पाल घर में साधुओं की आवाज को पूरे देश के सामने उजागर किया।
ऐसे देशप्रेमी भक्त पत्रकार को बंद पड़े पुराने केस को दोबारा खोलकर गिरफ्तार करना महाराष्ट्र सरकार की मानसिकता को उजागर करता है। छात्र नेता मोहित राजपूत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अर्नब के साथ जो कुकत्य किया गया है, वह लोकतंत्र की हत्या है।
लोकतंत्र के देश में सभी को अपनी बात कहने का हक है, जो महाराष्ट्र सरकार छीनना चाहती है। प्रदर्शन में नगर मंत्री आयुष चौधरी, जिला संयोजक शशिकांत वालियान, आर्य वर्मा, सुधांशू चाहल, केशल राजपूत, अंश नरवार, देव कोठियाल, आकाश मेहरा, शुभम मेहरा, अभिषेक, हनी अहलावत, भूपेंद्र, कार्तिक, ऋतिक, हरित, पंकज, सिद्धार्थ, गोविंद, हेमंत, अंत्रिश, तुषार, प्रथम, अदित्य, राजन, मनु मौजूद रहे।

