घटना से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
जनवाणी टीम |
धामपुर/अफजलगढ़: खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग को गुलदार द्वारा अपना शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया। उधर इस घटना से मृतक के परिजनों में जबरदस्त कोहराम मचा हुआ है।