Home Uttar Pradesh News Bijnor गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला

गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला

0
गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: क्षेत्र के गांव अलियारपुर में अपने पिता के साथ खेत पर काम करने गए 10 वर्षीय बालक को खेलने के दौरान गुलदार उठा कर ले गया और मार डाला। बालक की चीख-पुकार की आवाज सुनकर पिता द्वारा शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तो गुलदार बच्चे का शव छोड़कर जंगल में भाग गया, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। गांव अलीयारपुर निवासी श्याम सिंह अपने परिवार के साथ रविवार की सुबह 10 वर्षीय बेटे नितेश कुमार के साथ गांव के ही किसान ब्रह्मपाल सिंह के सरसों के खेत में काम करने गए थे।

74 1

सुबह करीब दस बजे श्याम सिंह सरसों काट रहे थे और उनका बेटा नितेश पास में खेल रहा था। इसी दौरान नितेश बराबर वाले गन्ने के खेत में चला गया अचानक खेत से निकल कर आया गुलदार ने नितेश कुमार को उठाकर ले गया। जैसे ही श्याम सिंह ने देखा तो उसने शोर मचा दिया खेत के आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे तो गुलदार ग्रामीणों को देख किशोर नितेश कुमार को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया किशोर की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ हरि सिंह,सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया,कोतवाल नरेश कुमार,नगीना रेंजर विरेन्द्र सिंह बोहरा, एसएसआई अरविंद कुमार भदौरिया, कस्बा इंचार्ज किरनपाल सिंह, हल्का इंचार्ज दिनेश शर्मा, वन दरोगा राधेश्याम तथा वन दरोगा सुनील राजौरा सहित वन विभाग व पुलिस टीम गांव पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों की वन विभाग के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया, एसडीओ हरि सिंह, कोतवाल नरेश कुमार काफी प्रयास के बाद अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा कर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

73 2

वहीं डीएफओ डॉ. एम.सेम्मारन वन विभाग टीम के साथ गांव अलियारपुर में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं इससे पहले भागीजोत, झाड़पुरा में एक महिला पर हमले के बाद कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाया गया था लेकिन अभी तक गुलदार को नहीं पकड़ा गया है ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।