जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: ग्राम मुकर्रमपुर निवासी हरिसिंह पुत्र बाबू सिंह का घर जंगल के किनारे हैं। बुधवार की सुबह नहटौर निवासी परवेज मीर साहब के खेत से एक गुलदार निकला और वहां बंधी हरि सिंह की एक बकरी व एक बकरे को अपना निवाला बना लिया। बकरियों के मिममियाने की आवाज जब हरि सिंह की पत्नी जयवंती ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। जयंती की चीख सुन ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख गुलदार खेत के रास्ते भाग निकला। लेकिन तब तक दोनों बकरियां मर चुकी थी। दिनदहाड़े गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है,